फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   amar Ujala foundation

रक्तदान शिविर में दिखी ललक, 16 लोग रक्तदान करके बने महादानी

Thu, 12 Aug 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
amar Ujala foundation
महादानियों के साथ सीएमएस व रोटरी क्लब के पदाधिकारी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। अमर उजाला फाउंडेशन ने रोटरी क्लब के सहयोग से गुरुवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. एनके श्रीवास्तव ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

रक्तदान करने के लिए सब में ललक दिखी। 16 लोग शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान करके महादानी बने। सीएमएस ने कहा कि एक यूनिट खून से चार मरीजों की जान बचती है। इसलिए हर किसी को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से किसी तरह की शारीरिक दिक्कत नहीं आती है। लोगों को बेहिचक रक्तदान करना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों की मदद हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन करना अमर उजाला का एक अच्छा कदम है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को जरूरत पड़ने पर आसानी से खून उपलब्ध हो जाता है और उनकी जान बच जाती है। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने भी रक्तदान शिविर में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोटरी क्लब के अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल, सचिव राकेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, राकेश चंदनानी, पपिंदर सिंह सलूजा, अंकुर गुप्ता, करनदीप सिंह मोंगा, गोविंद खन्ना, अमित लुनिया, राम प्रताप मौर्या ने कहा कि रक्तदान करने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए, ताकि मरीजों को समय पर खून मिल सके।
आगे भी रोटरी क्लब इस तरह के आयोजन में शामिल होता रहेगा। ब्लड बैंक में तैनात चिकित्सक डॉ.दीपेंद्र सिंह, जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के परामर्शदाता राघवेंद्र सिंह के अलावा स्टाफ में शामिल राजकुमार, विनय श्रीवास्तव, राजेंद्र, सुनील, कामता ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।
10वीं तो किसी ने पहली बार किया रक्तदान
रायबरेली शहर के अमरीशपुर कॉलोनी निवासी विवेक मेहरोत्रा ने 10वीं बार रक्तदान किया। उनका कहना था कि रक्तदान करने में उनको किसी तरह की हिचकिचाहट नहीं होती। अमावां ब्लॉक क्षेत्र के शैलेंद्र दीक्षित, आईटीआई कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र सिंह, अमेठी जिले के फुरसतगंज क्षेत्र के सरवन गांव निवासी मनोज कुमार मौर्या पहली बार रक्तदान कर महादानी बने। इन सबका कहना था कि पहले कुछ हिचकिचाहट थी, लेकिन रक्तदान करने के दौरान किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई।

ये बने महादानी
सनी, रामेश्वर, बैजनाथ, सोमंत सेन, जितेंद्र, धीरेंद्र, अंकुर द्विवेदी, अनिल कुमार, प्रशांत, शाशवेंद्र कुमार, संदीप कुमार, शैलेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, विवेक मेहरोत्रा, सूरज सिंह, मनोज कुमार ने रक्तदान करके महादानी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed