फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Amar Ujala and Max blocks' will be organized jointly by Environment Choupal

‘अमर उजाला’ और ‘मैक्स ब्लॉक्स’ के संयुक्त तत्वावधान में होगी पर्यावरण चौपाल

Mon, 18 Jan 2016 11:58 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
साल दर साल खराब पर्यावरण के बढ़ते खतरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं। न सिर्फ लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, बल्कि मौसम में भी परिवर्तन हुआ है। हालात यही रहे तो सांस लेना तक दुश्वार हो जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे में सुखद जीवन जीने लायक धरती बनाने की मुहिम का आगाज होने जा रहा है। ‘अमर उजाला’ और ‘मैक्स ब्लॉक्स’ के संयुक्त तत्वावधान में 21 जनवरी को ‘अमर उजाला पर्यावरण चौपाल’ का आयोजन होगा।
विज्ञापन


जहां हम सब मिल बैठकर साफ-सुथरा पर्यावरण बचाने पर विचार करेंगे। कचहरी रोड स्थित दीप पैलेस निकट एचडीएफसी बैंक के सामने पूर्वाह्न 11.30 बजे होने वाली इस चौपाल में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ ही निर्माण कार्य से संबंधित लोग भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पर्यावरण को कैसे बचाया जाए, इसे कैसे सुरक्षित रखा जाए पर विचार किया जाएगा, ताकि धरती पर जीवन के अस्तित्व को जारी रखने के लिए प्रकृति का संतुलन सुनिश्चित किया जा सके।

डीएम सूर्यपाल गंगवरी ने कहा कि अमर उजाला की ओर से आयोजित की जाने वाली पर्यावरण चौपाल एक सराहनीय कदम है। पर्यावरण खराब हो रहा है।

ऐसे में हर व्यक्ति को बैठकर पर्यावरण को बचाने के लिए निश्चित तौर से विचार करना चाहिए। अमर उजाला की इस पहल से लोग आगे आएंगें, जिससे पर्यावरण को बचाने में मदद मिल सकेगी।

क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रायबरेली डॉ. एके सिंह ने कहा कि निश्चित तौर से देखा जाए तो पर्यावरण का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में धरती को हरा भरा बनाने की जरूरत है।


अमर उजाला की ओर से इस कार्य की पहल किया जाना वाकई में एक अच्छा प्रयास है। सब लोग मिलकर बैठकर विचार करेंगे तो निश्चित तौर से ऐसी बातें सामने आएंगी, जिससे पर्यावरण को बचाने में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed