फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   All three installments of PM housing beneficiary given to another woman

पीएम आवास की लाभार्थी की तीनों किस्तें दूसरी महिला को दीं

Thu, 26 Aug 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
All three installments of PM housing beneficiary given to another woman
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक के अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी के कारण पीएम आवास की तीनों किस्तें लाभार्थी को न देकर दूसरी महिला के खाते में भेज दीं। महिला ने अपना आवास भी बनवा लिया। हालांकि मजदूरी का पैसा लाभार्थी महिला के खाते में ही भेजा गया है। मामले की जानकारी होने पर महिला ने परियोजना निदेशक से न्याय की गुहार लगाई है। परियोजना निदेशक ने बीडीओ को मामले का संज्ञान लेकर रिकवरी कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायपुर टोडी निवासी रेशमा पत्नी महबूब को प्रधानमंत्री आवास आवंटित हुआ था। आवास की तीन किश्तें इसी गांव की इसके नाम की दूसरी महिला रेशमा पत्नी मकबूल के खाते में भेज दी गईं। इस पर उसने खाते से रकम निकालकर आवास बनवा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद मजदूरी की रकम 14 हजार रुपये आवास की लाभार्थी महिला के खाते में भेज दिए गए। मामले की जानकारी होने के बाद लाभार्थी महिला रेशमा ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर परियोजना निदेशक प्रेमचंद्र पटेल से मामले की शिकायत की। पीडी ने बीडीओ को मामले का संज्ञान लेकर नोटिस जारी कर रिकवरी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में बीडीओ जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिस महिला के खाते में प्रधानमंत्री आवास की तीनों किस्तें भेजी गई हैं, उसे नोटिस जारी कर पैसे की रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed