{"_id":"68ed49dac0127af1ba0c03e5","slug":"agency-sealed-for-purchasing-140-lakh-vials-of-codeine-containing-syrup-raebareli-news-c-101-1-slko1033-142856-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 1.40 लाख शीशी कोडीनयुक्त सिरप की खरीद में एजेंसी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 1.40 लाख शीशी कोडीनयुक्त सिरप की खरीद में एजेंसी सील
Tue, 14 Oct 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। खाद्य सुरक्षा विभाग की औषधि इकाई ने कोडीनयुक्त सिरप की 1.40 लाख शीशी की खरीद मामले में जिले के कल्लू का पुरवा में संचालित एक दवा एजेंसी को सील कर दिया। लखनऊ में चलाए गए अभियान के दौरान मामला उजागर होने के बाद औषधि निरीक्षक की टीम ने एजेंसी पर छापा मारा। टीम के पहुंचने से पहले की संचालक एजेंसी को बंद करके भाग गया। टीम ने एजेंसी को सील करने के साथ ही संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
सहायक आयुक्त औषधि, लखनऊ के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने अजय फाॅर्मा कल्लू का पुरवा में छापा मारा। एजेंसी के संचालक ने लखनऊ की फर्म इदिका लाइफ साइंसेज टांसपोर्ट नगर से 1.40 शीशी कोडीनयुक्त सिरप की खरीद की थी। टीम के पहुंचने से पहले ही संचालक एजेंसी को बंद करके मौके से भाग निकला। संचालक ने स्वयं के दिल्ली में होने की सूचना ड्रग इंस्पेक्टर को दी।
कोडीनयुक्त कफ सिरप के दुरुपयोग व साक्ष्य से छेड़खानी से बचने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर ने फर्म को सील कर इसकी सूचना मिल एरिया पुलिस को दी है। ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अजय फॉर्मा को सील कर दिया गया है। पुलिस की मौजूदगी में एजेंसी में उपलब्ध दवाओं की जांच की जाएगी। उन्होंने एजेंसी संचालक द्वारा कोडीनयुक्त सिरप के दुरुपयोग की आशंका जताई है।