फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Again the cancellation is canceled, the passengers are struggling due to the late trains

फिर से नौचंदी हुई रद्द, ट्रेनों की लेटलतीफी से जूझ रहे मुसाफिर

Fri, 13 Mar 2020 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Again the cancellation is canceled, the passengers are struggling due to the late trains
नौचंदी फिर हुई रद्द, ट्रेनों की लेटलतीफी से जूझ रहे मुसाफिर
विज्ञापन

वाशेबल एप्रेन के निर्माण से निरस्त हैं कई ट्रेनें
रायबरेली। होली के चलते तीन दिन के लिए बहाल हुई नौचंदी एक्सप्रेस के दोनों फेरे एक बार फिर निरस्त हो गए हैं। इसके अलावा कई अन्य गाड़ियां रद्द चल रही हैं। जो ट्रेनें चल रही हैं, उनकी भी समय सारिणी दुरुस्त नहीं हैं। ज्यादातर गाड़ियों की लेटलतीफी से यात्री आजिज हैं। होली की छुट्टियां खत्म होने से लोग लौट रहे हैं, लेकिन ट्रेनों का संचालन दुरुस्त न होने से काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
लखनऊ में प्लेटफार्म नंबर पांच पर वाशेबल एप्रेन के निर्माण के चलते 7 मार्च से 21 अप्रैल तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इसी कारण इस जिले से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी एक्सप्रेस और चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें प्रयाग से मेरठ के बीच दौड़ने वाली नौचंदी एक्सप्रेस और वाराणसी से देहरादून के बीच दौड़ने वाली जनता एक्सप्रेस के साथ ही लखनऊ-प्रयाग-लखनऊ, वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी, प्रतापगढ़-लखनऊ-प्रतापगढ़, प्रयाग-बरेली-प्रयाग पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन

होली की वजह से नौचंदी एक्सप्रेस के दोनों फेरों को तीन दिन के लिए बहाल किया गया था, जिससे यह गाड़ी 9, 10, 11 मार्च को चलाई गई। अब नौचंदी एक्सप्रेस को भी फिर से निरस्त कर दिया गया है। दूसरी तरफ अलग-अलग रूटों पर दौड़ रही ट्रेनों की लेटलतीफी भी यात्रियों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या 14208 पद्मावत एक्सप्रेस, प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 14207 पद्मावत एक्सप्रेस, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 13005 पंजाब मेल, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 13006 पंजाब मेल, प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 14123 इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत अन्य गाड़ियां गुरुवार को आधा घंटा से एक घंटा की देरी से यहां पहुंची।

लखनऊ में वाशेबल एप्रेन के निर्माण के चलते कई गाड़ियां निरस्त हैं, जो ट्रैफिक ब्लॉक खत्म होने के बाद ही चालू हो सकेंगी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ही नौचंदी बहाल की गई थी। लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों की लेटलतीफी ज्यादा रहती है, लेकिन ज्यादातर ट्रेनें समय से चल रही हैं।-राकेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed