{"_id":"6a1ddc09155b9ab3e4070578","slug":"after-june-20-vehicles-will-be-able-to-ply-on-the-gangaso-ganga-bridge-raebareli-news-c-101-1-slko1032-159257-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 20 जून के बाद गेंगासो गंगा पुल से फर्राटा भर सकेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 20 जून के बाद गेंगासो गंगा पुल से फर्राटा भर सकेंगे वाहन
Tue, 02 Jun 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
सरेनी क्षेत्र के गेंगासो गंगा पुल के एक्सपेंशन जॉइंट की मरम्मत करता श्रमिक।
रायबरेली। गेंगासो गंगा नदी पर बने जर्जर पुल की मरम्मत का काम अंतिम चरण में चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि 20 जून से लोग इस पर फर्राटा भर सकेंगे।
एक्सपेंशन जॉइंट बदलने का काम तेजी से चल रहा है। मरम्मत कार्य में कोई व्यवधान न हो, इसके लिए तीन से 20 जून तक पुल से छोटे और दो पहिया वाहनों का भी आवागमन रोक दिया जाएगा। अब यह लोग लालगंज, डलमऊ होते हुए फतेहपुर के लिए जाएंगे। इसी मार्ग से वाहन वापस भी लौटेंगे। इसके लिए वाहन चालकों को 20 किमी का चक्कर काटना पड़ेगा।
बांदा-बहराइच हाईवे पर गेंगासो के पास गंगा नदी में पुल बना है। पुल जर्जर होने के कारण आठ माह से भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। इसके बाद 16 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। भारी वाहनों का आवागमन रोके जाने से ट्रक, बस, डंपर समेत भारी वाहन लालगंज, मुराईबाग होते हुए फतेहपुर, बांदा के लिए निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
ग्राउटिंग, जैकेटिंग, कार्बन फाइबर रैप और लैमिनेट समेत अन्य कार्य पूरे कर लिए गए हैं। 29 एक्सपेंशन जॉइंट बदलने का काम चल रहा है। तीन जून से पुल से पूरी तरह से आवागमन रोक दिया जाएगा, ताकि समय से काम पूरा कराने के बाद आवागमन शुरू हो सके।
इनसेट
20 जून के बाद शुरू हो सकता आवागमन
पुल की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। अब तक 90 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो गया है। एक्सपेंशन जॉइंट बदलने का काम चल रहा है। तीन जून से पुल से पूरी तरह यातायात रोक दिया जाएगा, ताकि समय से काम पूरा हो सके।
अर्जुन सिंह, डिप्टी मैनेजर, एनएचएआई