{"_id":"67f57b37ec63151c1b0d122a","slug":"advocate-threatened-with-sword-accused-arrested-raebareli-news-c-101-1-slko1031-130651-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: तलवार दिखाकर अधिवक्ता को धमकाया, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: तलवार दिखाकर अधिवक्ता को धमकाया, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 09 Apr 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। बाउंड्रीवाॅल में टक्कर लगने का विरोध करने पर ट्रक चालक ने तलवार दिखाकर एक अधिवक्ता को धमकाया। शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ कॉलोनी निवासी अधिवक्ता अभिषेक चौधरी के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे ट्रक चालक ने उनके मकान की बाउंड्री में टक्कर मार दिया। इससे ईंटें उखड़ गईं। विरोध पर चालक ने तलवार निकाल लिया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
मिल एरिया थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मामले में राजस्थान के श्रीगंगा नगर जिले के समेजा कोठा थाना क्षेत्र के पीटीडी निवासी ट्रक चालक अमित कुमार गिरफ्तार किया गया। अमित यहां पर रहकर ट्रक से मौरंग, गिट्टी ढोने का कार्य करता है। सोशल मीडिया पर अधिवक्ता को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ था। पीडि़त की शिकायत पर केस दर्ज करके कार्रवाई की गई।