फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ADO orders investigation of 1100 cards of Sheshpur Samodha

एडीओ को शेषपुर समोधा के 1100 कार्डों के जांच के आदेश

Thu, 14 Oct 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
ADO orders investigation of 1100 cards of Sheshpur Samodha
रायबरेली। बछरावां ब्लॉक के शेषपुर समोधा गांव में कोटेदार, होमगार्ड, पेंशनर सहित अन्य लोगों द्वारा गरीब लोगों का हर महीने राशन हड़पने की जांच एडीओ (पंचायत) को करेंगे।
विज्ञापन

एडीओ को टीम बनाकर 1100 राशन कार्डों की जांच करके रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है। इससे गड़बड़ी करने वालों में हड़कंप है।
बछरावां ब्लॉक के शेषपुर समोधा में भी गड़बड़ी करने का आरोप है। डीएम को दिए शिकायतीपत्र में शेषपुर समोधा निवासी शिवबरन, शिवराम, बैजनाथ, प्रदीप कुमार, रामकमल, छोटेलाल, रामचंद्र, इंद्रपाल आदि का आरोप है कि गांव के कई होमगार्ड और पेंशन ले रहे लोगों को भी राशन कार्ड जारी करके गरीबों के राशन दिया जा रहा है। गांव में करीब 400 अंत्योदय और 700 से अधिक पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

एडीओ (पंचायत) बछरावां प्रेमपाल सिंह ने बताया कि शेषपुर समोधा में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के राशन कार्डों की जांच का भी आदेश दिया गया है। जांच के लिए टीम बनाई जा रही है। जल्द ही जांच पूरी करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed