{"_id":"63e3f5c86a01f13a7b00fff1","slug":"admit-cards-distributed-to-students-raibaraily-news-c-13-1-81472-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: छात्रों को बांटे प्रवेश पत्र, इसी हफ्ते आएंगे पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: छात्रों को बांटे प्रवेश पत्र, इसी हफ्ते आएंगे पेपर
Thu, 09 Feb 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के प्रश्नपत्र इसी हफ्ते आ जाएंगे। इसके लिए शहर के जीआईसी परिसर में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए 10 टीमें बनाई गईं हैं। प्रश्नपत्र पहुंचाने का काम परीक्षा शुरू होने से तीन-चार दिन पहले पूरा कर लिया जाएगा। बुधवार को छात्रों को परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र बांटे गए। बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हो रही हैं।
सभी परीक्षा केंद्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती हो चुकी है। इन तीनों की मौजूदगी में ही प्रश्नपत्र रिसीव कराए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों में बने स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखा जाएगा।
परीक्षा वाले दिन भी स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में प्रश्नपत्र खोले जाएंगे। प्रश्नपत्र आने के बाद जिला मुख्यालय स्थित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए दौड़ने वाली टीमों के साथ भी पुलिसकर्मी रहेंगे। प्रश्नपत्र पहुंचने के बाद परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी जाएगी। जीआईसी प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार ने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पुख्ता रहेगी। टीमों का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन
ऑनलाइन मीटिंग में समझाए निर्देश
जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बुधवार को सभी 118 परीक्षा केंद्रों के वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की ऑनलाइन मीटिंग ली। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि सभी लोग अपने-अपने केंद्रों पर नजर रखें और तैयारियों को पूरा करें। कहीं कोई खामी नहीं रहनी चाहिए। जिले में 76,767 परीक्षार्थी हैं, जिनमें हाईस्कूल के 41,996 व इंटर के 34,771 परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा के संबंध में जीआईसी सभागार में जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक गुरुवार को होगी।
ओएमआर शीट के बारे में दी जानकारी
अब विद्यालयों में परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र वितरित किए जा रहे हैं। जीआईसी में बुधवार को प्रवेश पत्रों का वितरण किया गया। हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट के बारे में भी बताया गया। इसी तरह अन्य विद्यालयों में भी प्रवेश पत्र का वितरण शुरू हो गया है।