फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Admission will be done on 372 vacant seats

372 खाली सीटों पर होंगे दाखिले

Tue, 26 Oct 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Admission will be done on 372 vacant seats
रायबरेली। जिले में संचालित पांच राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अब भी काफी सीटें खाली हैं। अब चतुर्थ चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है ताकि रिक्त सीटों पर दाखिले लिए जा सकें। इन पांचों संस्थानों में निर्धारित सीटों की संख्या 1980 है जिनमें से अभी भी 372 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

जिले में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की शहर में गोरा बाजार स्थित रायबरेली एवं महिला शाखा के साथ ही सलोन, ऊंचाहार और बछरावां में भी शाखाएं संचालित हैं। इनमें विभिन्न ट्रेडों की कुल सीटों की संख्या 1980 निर्धारित हैं। इसकी तुलना में 1608 सीटों पर प्रवेश लिए जा चुके हैं। इसके बाद भी सभी पांचों संस्थानों में 372 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

इन्हें भरने के लिए चतुर्थ चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे संबंधित संस्थान में ऑनलाइन रैंक की प्रति पोर्टल से निकाल कर 27 अक्तूबर शाम चार बजे तक जमा कर दें। प्राप्त आवेदन पत्रों से चयन की कार्यवाही गठित कमेटी करेगी जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची 28 अक्तूबर को सुबह 10 बजे संस्थान के सूचना पट्ट पर चस्पा की जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रिक्त सीटों के लिए चतुर्थ चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्राप्त आवेदन पत्रों पर चयन की कार्यवाही के बाद सूची 28 अक्तूबर को चस्पा होगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed