फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Aditi is the richest, Sudha has gold and silver worth 1.24 crores

अदिति सबसे अमीर, सुधा के पास 1.24 करोड़ का सोना-चांदी

Thu, 03 Feb 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Aditi is the richest, Sudha has gold and silver worth 1.24 crores
रायबरेली। भाजपा के टिकट पर सदर सीट से नामांकन दाखिल करने वाले विधायक अदिति सिंह सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उनकी व उनके पति की संपत्ति 34 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन

33 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात भी हैं। वहीं अब तक हुए नामांकन में संपत्ति के मामले में दूसरे नंबर पर हरचंदपुर से भाजपा के ही टिकट पर पर्चा दाखिल करने वाले राकेश सिंह हैं।
विज्ञापन

राकेश के पास 32.67 करोड़ की संपत्ति है। कांग्रेस के टिकट पर सरेनी सीट से नामांकन करने वाली सुधा द्विवेदी व उनके परिवार के पास 1.24 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर हैं। उनकी संपत्ति करीब 15 करोड़ रुपये है। सरेनी में सुधा पर एक मुकदमा भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी विधायक अदिति सिंह ने पांच साल में 64 लाख और पति अंगद सिंह ने एक करोड़ से अधिक का आयकर जमा किया। यूएसए से मास्टर डिग्री प्राप्त अदिति के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। अदिति के पास चार करोड़ की चल और 11 करोड़ की अचल संपत्ति है।
पति के पास एक करोड़ की चल और 18.11 करोड़ की अचल संपत्ति है। इसके अलावा उन पर 36.06 लाख और पति अंगद पर 3.25 करोड़ रुपये की देनदारी है। स्वयं के पास 7.50 लाख और पति के पास 50 लाख के लग्जरी वाहन हैं।
सरेनी से कांग्रेस प्रत्याशी सुधा द्विवेदी, उनके पति मनोज द्विवेदी, बेटी गीतिका, दिशा व बेटे अनमोल के पास 1.60 करोड़ की चल और 13.39 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।
करोड़ों की मालकिन सुधा के पास अपना कोई वाहन नहीं है। सरेनी में उन पर इसी माह आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ है। सुधा के पास 96 लाख का दो किलो सोना और 16.25 लाख की 25 किलो चांदी है। बच्चों के पास भी करीब 12 लाख का 250 ग्राम सोना है। पति पर 75 लाख रुपये की देनदारी है।
16 करोड़ की संपत्ति वाले मनोज पांडेय पर दो करोड़ देनदारी
ऊंचाहार सीट से सपा के टिकट पर तीसरी बार नामांकन करने वाले विधायक डॉ. मनोज पांडेय की हैसियत 16 करोड़ से अधिक है। हालांकि उन पर व पत्नी नीलम पांडेय पर दो करोड़ की देनदारी भी है।
2.34 करोड़ की चल और 8.87 करोड़ की अचल संपत्ति है। पत्नी के पास 87.32 लाख की चल और 4.08 करोड़ की अचल संपत्ति है। चार लग्जरी वाहन होने के साथ ही खुद के पास एक-एक रिवॉल्वर, रायफल व बंदूक है। पत्नी के पास भी एक लग्जरी वाहन व रायफल है। पत्नी के पास आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर भी हैं। मनोज पांडेय पर दो मुकदमे भी हैं।
सदर से सपा प्रत्याशी पर दर्ज हैं आठ मुकदमे
सदर विधानसभा सीट से सपा से नामांकन करने वाले राम प्रताप यादव के पास तीन लाख की चल और 20 लाख की अचल संपत्ति है। स्वयं के पास 90 हजार के जेवरात के साथ ही एक रिवॉल्वर भी है। एमए, एलएलबी पास राम प्रताप पर आठ मुकदमें दर्ज हैं। हरचंदपुर, भदोखर और शहर कोतवाली में उन पर कई संगीन धाराओं में केस हैं। लग्जरी वाहनों से चलने वाले सपा प्रत्याशी के पास अपना कोई वाहन नहीं है।

कांग्रेस के अतुल से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी, तीन केस
ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार अतुल सिंह की चल और अचल संपत्ति 23.51 लाख रुपये है, जबकि पत्नी पूनम सिंह के पास 98.72 लाख की चल-अचल संपत्ति है। अतुल के खिलाफ तीन मुकदमे हैं। लग्जरी वाहनों से चलने वाले अतुल के नाम कोई वाहन नहीं है। खुद के पास 2.45 लाख और पत्नी के पास करीब आठ लाख के सोने-चांदी के जेवर हैं। इंटर पास होने के साथ ही कृषि के साथ ही व्यवसाय भी करते हैं। पांच साल में करीब 37 लाख रुपये का आयकर जमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed