{"_id":"637d134daf9ad334bc0329bd","slug":"action-raibaraily-news-lko6584392192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 17 ब्लॉकों के एडीओ पर लटकी कार्रवाई की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 17 ब्लॉकों के एडीओ पर लटकी कार्रवाई की तलवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। तबादले के बाद कई सफाई कर्मचारी नए गांवों में जॉइन करने के लिए नहीं पहुंचे हैं, इससे संबंधित गांवों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सभी सहायक विकास अधिकारियों को सफाईकर्मियों को कार्यमुक्त कराकर नए गांवों में जॉइन कराकर काम शुरू कराने के आदेश दिए थे, लेकिन एक माह बाद भी एडीओ ने रिपोर्ट नहीं दी है। मनमानी करने पर डीपीआरओ ने मंगलवार को 17 ब्लॉकों के एडीओ को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
दो माह पहले डीपीआरओ ने 100 से अधिक सफाईकर्मियों का तबादला कर दिया था। इसमें कई सफाईकर्मियों को रिक्त गांवों में भेजकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए थे। तबादला आदेश के बाद सेटिंग-गेटिंग करके कई सफाईकर्मी आदेश को निरस्त कराने के प्रयास में हैं।
इसी कारण अब तक कई गांवों से रिलीव भी नहीं हुए हैं। नए गांवों में जॉइन न करने के कारण शासन की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। डीपीआरओ ने सभी एसडीओ को सफाईकर्मियों को कार्यमुक्त कराकर नए गांवों में जॉइन कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
डीपीआरओ के आदेश के बाद भी एडीओ ने जवाब नहीं दिया है। मंगलवार को डीपीआरओ ने बछरावां, हरचंदपुर, अमावां, डीह, सलोन, ऊंचाहार, रोहनियां, जगतपुर, दीनशाह गौरा, खीरों, सरेनी, लालगंज डलमऊ सहित 17 ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को नोटिस देकर तीन दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीपीआरओ गिरीशचंद्र ने बताया कि सफाईकर्मियों के जॉइन न करने के मामले में एडीओ की लापरवाही उजागर हुई है। तीन दिन में पूरी रिपोर्ट मांगी गई है।