{"_id":"62892d2b009acb6b390ee21d","slug":"action-raibaraily-news-lko631653835","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसेगा डीएसटीओ पर शिकंजा, जल्द हो सकती गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसेगा डीएसटीओ पर शिकंजा, जल्द हो सकती गिरफ्तारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। महिला का यौन शोषण किए जाने के मामले में जिला अर्थ संख्या अधिकारी (डीएसटीओ) अरविंद कुमार वर्मा पर जल्द शिकंजा कसने वाला है।
सीओ सदर वंदना सिंह ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। जांच के जरिये पुलिस पता लगा रही है कि महिला की तरफ से जो आरोप लगाए गए हैं, उसमें कितनी सच्चाई है।
हालांकि प्रारंभिक जांच में महिला के लगाए गए आरोप सही साबित हो रहे हैं। साथ ही यह बात भी सामने आई है कि महिला का डीएसटीओ के आवास पर आना-जाना था।
वह चार साल से डीएसटीओ के साथ ही आवास पर रह रही थी। इस मामले में अगले हफ्ते पुलिस कोर्ट में पीड़िता के बयान दर्ज भी कराएगी। माना जा रहा है कि पीड़िता के बयान के बाद डीएसटीओ की गिरफ्तारी हो सकती है।
शहर क्षेत्र के निराला नगर की रहने वाली महिला ने जिला अर्थ संख्या अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, शहर क्षेत्र के कहारों का अड्डा निवासी फरीन अंजुम व फरा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
इसमें महिला ने लोन दिलाने के नाम पर डीएसटीओ पर यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही अन्य नामजद दो महिलाओं पर मारपीट करने और लूटपाट का आरोप है। केस दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। सीओ सदर ने बताया कि महिला की तरफ से लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जा रही है।
जल्द नामजद कराए गए डीएसटीओ से भी पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि पीड़िता का कोर्ट में 1बयान कराने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।