फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

तेज आवाज पर मंदिरों और मस्जिदों से हटवाए गए 70 लाउड स्पीकर

Wed, 27 Apr 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Action
रायबरेली। मानकों की अनदेखी कर धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर का प्रयोग करने वालों के खिलाफ मंगलवार से शिकंजा कसना शुरू हो गया। शासन के निर्देश पर पुलिस विभाग की तरफ से जिले में अभियान चलाकर मंदिरों और मस्जिदों से 70 से ज्यादा लाउड स्पीकर उतरवा दिए गए। इस दौरान धार्मिक गुरुओं को हिदायत दी गई कि नियमों का पालन किया जाए। कोई नियम तोड़ेगा तो कार्रवाई की जाएगी। शासन का आदेश आया था कि मंदिरों और मस्जिदों पर कम आवाज में लाउड स्पीकर का प्रयोग किया जाए। यदि ऐसा नहीं हो रहा है तो लाउड स्पीकर को हटवा दिया जाए।
विज्ञापन

एसपी श्लोक कुमार के निर्देश पर शहर क्षेत्र में सीओ सदर वंदना सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा, कोतवाल राघवन कुमार सिंह की अगुवाई में अभियान चला। शहर के किला बाजार, सैय्यद राजन, सुरजूपुर स्थित मंदिरों और मस्जिदों में लगे लाउड स्पीकर उतरवा दिए गए।
विज्ञापन

कुछ ऐसे धार्मिक स्थल रहे हैं, जहां अभियान चलने से पहले ही लाउड स्पीकर उतरवा दिए गए थे। पूरे जिले में मंदिरों और मस्जिदों से 70 से ज्यादा लाउड स्पीकर उतरवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाल शिवशंकर सिंह की अगुवाई में धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतरवाए गए। परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक सलोन एसडीएम आशाराम वर्मा, सीओ इंद्रपाल सिंह व नसीराबाद एसओ दयानंद तिवारी की मौजूदगी में धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतरवाए गए।
इतनी आवाज में बजा सकते लाउड स्पीकर
इंडस्ट्रियल एरिया में दिन में 75 डेसीबल (डीबी) व रात में 70 डीबी, कामर्शियल एरिया में दिन में 65 डीबी, रात में 55 डीबी, रेजिडेंशियल एरिया में दिन में 55 डीबी, रात में 45 डीबी और साइलेंस जोन में दिन में 50 डीबी व रात में 40 डीबी आवाज के साथ ही लाउड स्पीकर बजाए जाते हैं।
साउंड का कर रहे प्रयोग
दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पुजारी भीमशंकर द्विवेदी, चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी श्रवण कुमार द्विवेदी का कहना है कि शासन के निर्देश पर लाउड स्पीकर उतरवाकर साउंड का प्रयोग कर रहे हैं। साउंड का प्रयोग करने से आवाज कम रहती है। आरती के समय में ही साउंड का प्रयोग किया जाता है।
शासन के निर्देश का कर रहे पालन
ऊंचाहार कस्बे के खरौली रोड़ स्थित जामे मस्जिद बहारे मदीना के मौलाना मो. अहमद ने बताया कि मस्जिद में आठ लाउड स्पीकर लगे हुए हैं। जिनमें सिर्फ तीन या चार ही बज रहे हैं। यहां कम आवाज में लाउड स्पीकर बजाया जा रहा है। नियम का पालन किया जा रहा है। परशदेपुर कस्बा स्थित नुरानी मस्जिद के मौलाना मो. जैद कहते हैं कि शासन के निर्देश का पालन किया जा रहा है।

शासन के आदेश पर अभियान चलाकर जिले के धार्मिक स्थलों से 70 से ज्यादा लाउड स्पीकर उतरवाए गए। सभी वर्गों के धर्मगुरुओं से अपील की गई है कि कम आवाज में लाउड स्पीकर का प्रयोग करें। जितने लाउड स्पीकर की अनुमति हो, उतने ही लाउड स्पीकर लगाएं। साथ ही लाउड स्पीकर धार्मिक स्थल के अंदर लगाएं। बारात घर और डीजे बजाने वाले लोगों को भी नोटिस देकर नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। शासन की गाइडलाइन का हर हाल में पालन कराया जाएगा।
श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed