फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

पुलिसिंग में फेल शिवगढ़ और हरचंदपुर थानेदार पर गिरी गाज

Sat, 23 Apr 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Action
रायबरेली। एमएलसी चुनाव के बाद पुलिस महकमे में फेरबदल का सिलसिला नहीं रुक रहा है। शुक्रवार रात एसपी श्लोक कुमार ने दो थानेदारों को हटाकर उनके स्थान पर नए एसओ की तैनाती की गई।
विज्ञापन

अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने पुलिसिंग व्यवस्था बेहतर न होने पर इन थानेदारों को चेतावनी भी दी थी, लेकिन उनके कामकाज में कोई बदलाव नहीं आया।
शिवगढ़ थानेदार जितेंद्र मोहन सरोज की आए दिन काम के प्रति लापरवाही की शिकायतें एसपी तक पहुंच रही थी। एसपी ने जितेंद्र मोहन को हटाकर प्रभारी न्यायालय सुरक्षा बना दिया।
विज्ञापन

वहीं प्रभारी न्यायालय सुरक्षा रहे राकेश चंद्र को शिवगढ़ का नया थानेदार बनाया गया है। हरचंदपुर थानेदार उरेश सिंह भी काम के प्रति लापरवाही बरत रहे थे। उन्हें भी थाने से हटाकर सरेनी थाने में अतिरिक्त निरीक्षक बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कहा जा रहा है कि 58 वर्ष की उम्र पूरी होने पर उरेश को थाने से हटाया गया। सदर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश सिंह को हरचंदपुुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
इससे पहले वह गुरुबख्शगंज थानेदार रह चुके हैं। सरेनी थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेंद्र सिंह को जगतपुर कोतवाली भेजा गया है।
हरचंदपुर थाने में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह को खीरों थाने की जिम्मेदारी दी गई है। आदर्श ने विधानसभा चुनाव के पहले यहां ज्वॉइन किया था, लेकिन उन्हें किसी कारणवश चार्ज नहीं मिल पाया था। काफी समय बाद अब उन्हें चार्ज मिला।
खीरों थानेदार रहे बृजेश के खिलाफ विभागीय जांच शुरू
खीरों थाने में तैनाती के दौरान से सुर्खियों में रहे बृजेश कुमार सिंह के खिलाफ अब विभागीय जांच भी शुरू हो गई। बुधवार रात कार्य के प्रति ढिलाई बरतने, अनुशासनहीनता के मामले में एसपी ने खीरों थानेदार रहे बृजेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था।

लाइन हाजिर के साथ-साथ एसपी ने बृजेश के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैैं। इससे हड़कंप मच गया है। कहा जा रहा है कि एक मामले में पुलिस दफ्तर में ही तैनात कुछ कर्मियों के अलावा थानेदार तक ने एसपी को गुुमराह किया। बताते हैं कि यह मामला हाईकोर्ट से जुड़ा था। इसकी जानकारी होने पर एसपी ने पुलिस कार्यालय में तैनात कर्मियों को फटकार लगाई। साथ ही बृजेश को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed