फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

निरीक्षण में गैरहाजिर चार शिक्षकों का वेतन रोका

Wed, 06 Apr 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Action
रायबरेली। खंड शिक्षा अधिकारियों के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए चार सहायक अध्यापकों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा दो शिक्षा मित्र और एक अनुदेशक का मानदेय रोकने की भी कार्रवाई की गई है। इन सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 2 फरवरी से 6 अप्रैल तक खंड शिक्षा अधिकारियों ने प्रेरणा पोर्टल पर निरीक्षण किया।
इस दौरान सहायक अध्यापकों में सान्हू कुआं की सीमा सिंह, कंदरावां की नेहा गुप्ता, बाबूगंज की उमा मिश्रा, खरौली पूरे निधान के नवनीत कुमार सोनकर अनुपस्थित पाए गए। इन सभी का एक दिन का वेतन रोका गया है।

इसी तरह जलालपुर बेही की शिक्षामित्र सुनीता कुमारी, जगदीशपुर की अनुदेशक साधना और धर्मदासपुर के शिक्षामित्र ओमप्रकाश अनुपस्थित पाए गए। इनका एक दिन का मानदेय रोका गया है। बीएसए ने बताया कि सभी लोगों से तीन दिन के भीतर बीईओ के माध्यम से जवाब मांगा गया है। स्पष्टीकरण न मिलने या संतोषजनक न होने पर प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed