फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

पतंजलि सहित कई ब्रांड के नमक के छह नमूने सील

Sat, 26 Mar 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Action
रायबरेली। नवरात्र पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए शुक्रवार से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष छापामारी अभियान शुरू हो गया।
विज्ञापन

पहले दिन व्रत में प्रयोग में आने वाले शंख ब्रांड, पतंजलि ब्रांड सहित विभिन्न ब्रांड के नमक के छह नमूने सील किए गए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव ने बताया कि नवरात्र पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए अभियान शुरू किया गया है।
पहले दिन एफएसओ स्वाती सिंह ने सरेनी बाजार में शिव गोपाल की दुकान से शंख ब्रांड नमक, ग्रूफर्स स्टोर सुपर मार्केट से च्वाइस ब्रांड नमक का नमूना भरा।
एफएसओ अपराजिता तिवारी ने शहर के राना नगर स्थित प्रदीप कुमार की दुकान से नवरंग ब्रांड नमक और सरेनी में शिवकंठ की दुकान से खुला नमक का नमूना सील किया।
एफएसओ अंजली श्रीवास्तव ने भीतरगांव स्थित श्याम शंकर की दुकान से खुला नमक और शहर के कैलाशपुरी स्थित शुभम कसौंधन की दुकान से पतंजलि नमक का नमूना सील किया। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed