फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

बिना फिटनेस व बीमे के पकड़ी बसें, 27 वाहनों का चालान

Thu, 02 Sep 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Action
रायबरेली। विद्यालयों के खुलने के साथ ही परिवहन विभाग ने स्कूली बसों की चेकिंग शुरू कर दी है। पहले ही दिन बिना फिटनेस और इंश्योरेंस के बिना चल रहीं बसें पकड़ीं। 10 बसों समेत 27 वाहनों का चालान कर दिया गया है। इसके अलावा ओवरलोड मिले पांच ट्रकों को सीज कर थानों में खड़ा करवा दिया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज कुमार सिंह और यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता की टीम ने गुरुवार को ऊंचाहार, सलोन, सूची और भदोखर क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की। खासकर स्कूली बसों को चेक किया गया।
विज्ञापन

10 स्कूली वाहनों के प्रपत्र पूरे नहीं मिले। संबंधित वाहनों का चालान करने के साथ ही संबंधित स्कूलों के प्रबंधकों को प्रपत्र पूरे कराने के आदेश दिए। इसके अलावा 17 और वाहनों का भी चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरलोड मिले पांच ट्रकों कोक सीज कर थानों में खड़ा करवाया गया। एआरटीओ ने बताया कि स्कूली वाहनों के प्रपत्रों को दुरुस्त कराने के लिए चेकिंग अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed