फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

डीएम ने तलब की कपिल सिब्बल की निधि से संबंधित फाइलें

Wed, 14 Jul 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Action
रायबरेली। कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल की निधि से मिले ढाई करोड़ रुपये दूसरे जिलों को भेजने के मामले को डीएम वैभव श्रीवास्तव ने गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

बुधवार को ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद उन्होंने संबंधित जिलों को भेजी गई धनराशि से संबंधित पत्रावलियों की बारीकी से जांच की। उन्होंने इस संबंध में परियोजना निदेशक प्रेमचंद पटेल से पूरी जानकारी भी ली।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल को विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से ढाई करोड़ दिए गए थे। अनुशंसा के आधार पर बजट को सुल्तानपुर, मुजफ्फरनगर, कुशीनगर, हमीरपुर, अलीगढ़, हमीरपुर, शामली, गाजीपुर और प्रतापगढ़ को भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली को नोडल जिला बनाए जाने के बाद भी जिले में किसी भी काम के लिए बजट नहीं दिया गया। बुधवार को अमर उजाला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा सांसदों के जिलों में खर्च होगी सोनिया के क्षेत्र को मिली निधि शीर्षक से खबर प्रकाशित की।

डीएम ने मामले को गंभीरता लेकर पत्रावलियों को तलब करके जिले को काम न देने के संबंध में जांच की। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल का जिले में विकास कार्य कराने से संबंधित कोई प्रस्ताव नहीं था। ऐसी स्थिति में अन्य जिलों को अनुशंसा के आधार पर बजट भेजा गया है। जांच की गई। इसमें कहीं भी गड़बड़ी नजर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed