फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

एलडीबी बछरावां के प्रबंधक को प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 08 Jan 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Action
रायबरेली। सहकारी देयों की वसूली में तेजी लाने के सीएम के निर्देश के बाद शुक्रवार को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन आरएस सेंगर ने उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (एलडीबी) के प्रबंधकों की क्लास। विकास भवन स्थित कार्यालय में बैठक करके ऋण वितरण और वसूली की प्रगति की समीक्षा की। बछरावां शाखा की प्रगति सबसे खराब मिलने पर शाखा प्रबंधक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन आरएस सेंगर ने समीक्षा बैठक में कहा कि सभी बैंक शाखाओं को 50-50 लाख का ऋण वितरण के आदेश दिए गए हैं, लेकिन अब तक डलमऊ, लालगंज, नसीराबाद, सलोन ने ऋण वितरण नहीं किया।
विज्ञापन

उन्होंने नाराजगी जताते हुए शाखा प्रबंधकों को लक्ष्य के सापेक्ष ऋण वितरण के आदेश दिए। वसूली की समीक्षा में पाया गया कि बछरावां शाखा पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत पीछे है। मामले में शाखा प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनवरी माह में शत प्रतिशत एनपीए खातों में वसूली की प्रक्रिया शत प्रतिशत पूरी कराई जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed