फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action on nursing home

संजीवनी अस्पताल में गर्भपात के मनमानी की जांच दबी

Wed, 15 Sep 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Action on nursing home
रायबरेली। शहर के संजीवनी नर्सिंग होम में महिला के गर्भपात और पेट में ऑपरेशन से संबंधित उपकरण का टुकड़ा छोड़ने के मामले की जांच स्वास्थ्य विभाग अब तक शुरू नहीं कर सका है।
विज्ञापन

हालांकि एसीएमओ का कहना है कि मामला गंभीर नहीं है। महिला को इससे कोई खतरा भी नहीं है। नर्सिंगहोम संचालक ने ऑपरेशन करके टुकड़े को निकालने का आश्वासन दिया है। इससे स्पष्ट है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मंशा साफ नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

अमेठी जिले की तिलोई तहसील के भदैया गांव निवासी मनोज अपनी गर्भवती पत्नी प्रियंका को एक सितंबर को इलाज के लिए शहर में संचालित संजीवनी नर्सिंगहोम में लाया था। डॉक्टर के कहने पर पत्नी का गर्भपात करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन बाद दिक्कत होने पर दोबारा जांच कराने पर पेट में ऑपरेशन के उपकरण का टुकड़ा होने की पुष्टि हो गई थी। पीड़ित ने पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया गया। नर्सिंग होम संचालक ने दोबारा ऑपरेशन करके टुकड़े को निशुल्क निकालने का आश्वासन दिया था।
मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार को जांच सौंप दी, लेकिन जांच अधिकारी मामले को दबाने में जुट गए हैं। बताते हैं कि अब तक संचालक को नोटिस देकर जवाब तक नहीं मांगा गया है। मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया जा रहा है।

संजीवनी नर्सिंगहोम के मामले में एसीएमओ को जांच दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अस्पताल संचालक ने दोबारा ऑपरेशन किए जाने का वादा किया है।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed