{"_id":"68fbd602cc5cf694b1029ecb","slug":"accused-doctors-given-clean-chit-still-prescribing-market-medicines-raebareli-news-c-101-1-slko1033-143422-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आरोपी डॉक्टरों को क्लीनचिट, फिर लिख रहे बाजार की दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आरोपी डॉक्टरों को क्लीनचिट, फिर लिख रहे बाजार की दवाएं
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रोगी को बाहर से दवा लेने के लिए लिखी गई पर्ची।
- फोटो : जिला अस्पताल में रोगी को बाहर से दवा लेने के लिए लिखी गई पर्ची।
रायबरेली। जिला अस्पताल के चिकित्सक रोजाना करीब पांच लाख रुपये तक की बाजार की दवाएं मरीजों को लिख रहे हैं। इसे रोकने के लिए शुरू में सीएमएस ने चिकित्सकों को नोटिस देकर सख्ती की, कोई कार्रवाई नहीं की। इससे चिकित्सक खुलेआम ओपीडी में मरीजों को बाजार की दवाओं की परची थमा रहे हैं।
जिला अस्पताल के डॉक्टरों की करतूत को उजागर करते हुए संवाद न्यूज एजेंसी ने गत जुलाई माह में अभियान चलाया था। जिला अस्पताल के चिकित्सकों के साथ ही सलोन, लालगंज, डीह, छतोह सहित अन्य सीएचसी में खुलेआम बाजार दवाएं लिखने के खेल को उजागर किया था। इसके बाद जांच के लिए कमेटी बनाई गई, लेकिन आरोपी डॉक्टरों को क्लीनचिट दे दी गई। जिला अस्पताल के सीएमएस ने हड्डी रोग विभाग, मेडिसिन विभाग सहित कई विभागों को नोटिस दिया, लेकिन चिकित्सकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
कुछ दिन हाथ रोकने के बाद फिर से मरीजों को बाजार की दवाएं लिखने लगे हैं। दवा कारोबारियों से सेटिंग करके मरीजों को महंगी दवाओं की परची पकड़ा रहे हैं। शुक्रवार को भी हड्डी रोग व मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों ने दवा की पर्चियां मरीजों को देकर सेटिंग वाले मेडिकल स्टोरों पर खरीदने के लिए भेज दिया। अस्पताल प्रशासन ऐसे चिकित्सकों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर करेंगे कार्रवाई
अस्पताल में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। डॉक्टरों को बाजार की दवाएं लिखने से मना किया गया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल