फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Accused arrested for attempting to dupe former MLA

Raebareli News: पूर्व विधायक से ठगी के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Aug 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 19 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for attempting to dupe former MLA
रायबरेली। सरेनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह से ठगी के प्रयास के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सरेनी थाना प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि 25 जुलाई को पूर्व विधायक को फोन करके राज्यसभा की सीट और केंद्रीय सुरक्षा बल दिलाने के नाम पर सात करोड़ रुपये की मांग की गई थी। उन्हें राजस्थान के जयपुर बुलाया गया था। उन्होंने इसकी सूचना सरेनी पुलिस और रायबरेली एसपी को दी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद पूर्व विधायक की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था।

मामले में अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पूरे नैया महिया सेंदुरिया गांव निवासी लालता प्रसाद यादव को सोहलेश्वर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है। लालगंज निवासी विनोद कुमार फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
रायबरेली। ठगी के मामले में फरार एक और आरोपी को साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। साइबर क्राइम थाना प्रभारी अजय सिंह तोमर ने बताया कि राजस्थान के जिला अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोटा खुर्द गांव निवासी लियाकत को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर फर्जी खाता बनाकर ठगी करने का कार्य करता था। इसके चार आरोपी पहले ही पकडक़र जेल भेजा जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed