फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Accidents , including Women five serious

हादसों में महिला समेत पांच गंभीर

Mon, 06 Mar 2017 11:41 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 06 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Accidents , including Women five serious
accident - फोटो : getty images
अलग-अलग कोतवाली व थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसों में दो छात्रों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेल्मेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


गल्ली मंडी के पास तेज रफ्तार एसयूवी यूपी 33 एआर 3637 ने दो बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारकर पलट गई। हादसे में एक बाइक सवार संतोष कुमार और दूसरी बाइक पर सवार अमित कुमार निवासी आशिक नगर गल्ला मंडी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


यूपी डायल 100 पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां संतोष की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं स्कार्पियो चालक बाल-बाल बच गया और मौके से भाग गया। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा निवासी बबलू और दीवांश निवासी कोड़री मजरे मोन बाइक से बीए की परीक्षा देने अटौरा जा रहे थे। लोधवामऊ मस्जिद के पास पहले से खड़े ट्रक में भिड़ गए।

इससे दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल छात्रों को सीएचसी महराजगंज पहुंचाया। रोहनियां प्रतिनिधि के अनुसार ऊंचाहार थाना क्षेत्र के महेशीपुर की रहने वाली गीता (30) पत्नी शंकर सोमवार सुबह अरखा आई थी।

घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी, तभी लखनऊ की ओर से इलाहाबाद की तरफ  जा रही कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। थानेदार परशुराम त्रिपाठी का कहना है कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी।

भदोखर थाना क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में रविवार को एक महिला की मौके पर मौत हो गई थी। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पचखरा निवासी राजकुमार, गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे बक्शी दीनशाहगौरा निवासी अमित और भदोखर थाना क्षेत्र के पकरा गिरिफ्ता गांव की रहने वाली खटऊ (35) एक बाइक पर सवार होकर जिला अस्पताल में भर्ती एक रोगी को देखने आ रहे थे।


रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर बेंद पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। इससे खटऊ की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि अमित और राजकुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान राजकुमार की मौत हो गई। एसओ आरके सिंह ने बताया कि बाइक चालक राजकुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed