फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Accidental death of old men

हादसे में बुजुर्ग की मौत

Thu, 16 Feb 2017 11:57 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 16 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Accidental death of old men
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। वह निमंत्रण में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गोपालपुर मजरे कैथागांव निवासी रामऔसान (60) पड़ोस के गांव सरैया सलारपुर गांव में निमंत्रण में शामिल होकर देर रात बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर सरैया सलारपुर गांव के निकट ही अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के ग्रामीण जब तक उन्हें अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। एसओ रामराघव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


जायस कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। जायस कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर के निकट 90 वर्षीय महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे सीएचसी के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल सुरेशचंद्र तिवारी ने बताया कि वृद्धा को अभी होश नहीं आया है। इससे नाम पते की जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed