{"_id":"63a4a6834acd8477560323ed","slug":"accident-raibaraily-news-lko6631737167","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बेकाबू ट्रक ने ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार तीन साथियों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बेकाबू ट्रक ने ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार तीन साथियों को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार रात बेकाबू ट्रक ने ट्रिपलिंग कर बाइक से जा रहे तीन दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। युवक की मौत से घरवालों में रोना-पिटना मच गया।
रानीखेड़ा निवासी अजय कुमार (25) दिहाड़ी मजदूर था। बुधवार रात वह गांव निवासी अपने दोस्त अनुराग (20) व श्रीकिशन (48) को साथ लेकर बाइक से किसी काम से हरचंदपुर आ रहा था। तभी हरचंदपुर से पैड़ेपुर संपर्क मार्ग पर सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार तीनों दोस्तों को रौंद दिया।
आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस नेे घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया। अनुराग व श्रीकिशन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानेदार संजय कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।