{"_id":"633c80b25952f66f397e2f41","slug":"accident-raibaraily-news-lko6514888100","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार में शादी की चल रही थी तैयारियां, घर की सफाई के दौरान ढही कोठरी, पांच लोग दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार में शादी की चल रही थी तैयारियां, घर की सफाई के दौरान ढही कोठरी, पांच लोग दबे
विज्ञापन
खीरों थाना क्षेत्र के दृगपाल गंज गांव में ढहा कच्चा मकान।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के दृगपालगंज गांव में मंगलवार दोपहर कच्ची कोठरी ढहने से पति-पत्नी व उनकी तीन बेटियां मलबे में दब गईं। चीख सुनकर ग्रामीण दौड़े और मलबे में दबी बेटियों को बाहर निकाला। हादसे में पति-पत्नी को मामूली चोटें आईं, जबकि बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी की हालत खतरे से बाहर है।
दृगपालगंज गांव निवासी चंदिका प्रसाद शर्मा की पुत्री राधा की दो दिसंबर को शादी है। घर में शादी की तैयारी चल रही है। मंगलवार दोपहर चंदिका, उसकी पत्नी सुनीता, पुत्री लक्ष्मी (23), राधा (20) व सुधा (16) घर में साफ-सफाई कर रहे थे।
इकलौता पुत्र दुर्गेश (5) घर के बाहर खेल रहा था। तभी कच्ची कोठरी भरभराकर ढह गई। इससे सभी लोग मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में चंदिका प्रसाद व उसकी पत्नी सुनीता को मामूली चोटें आईं, जबकि लक्ष्मी, राधा व सुधा को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
डॉक्टर मनोज मिश्रा ने बताया कि तीनों की हालत खतरे से बाहर है। एसडीएम लालगंज अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को भेजकर जांच कराई जाएगी। सरकारी मदद दिलाई जाएगी।