{"_id":"62eac0e19641ae5dd725edda","slug":"accident-raibaraily-news-lko6425404111","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने हाईवे किनारे खड़े दो लोगों को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने हाईवे किनारे खड़े दो लोगों को रौंदा
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर खड़े होकर बात कर रहे दो युवकों को रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रायबरेली डिपो के बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के राजा तिवारी मजरे चिचौली गांव निवासी सतीश चंद्र तिवारी (32) पुत्र रामसमुझ और चिचौली गांव निवासी अरविंद सिंह (45) पुत्र शिव सिंह बुधवार सुबह करीब सात बजे जगतपुर कस्बे में मुख्य चौराहे पर सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे।
इसी दौरान रायबरेली डिपो की बस सवारियां लेकर जगतपुर से लल्ली की चक्की से होते हुए गदागंज जा रही थी। अनियंत्रित बस ने हाईवे किनारे खड़े दोनों युवकों को कुचल दिया।
विज्ञापन
इसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से अरविंद सिंह को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।
वहां उसने दम तोड़ दिया। सतीश की हालत गंभीर है। अरविंद के पिता शिव सिंह ने बताया कि बेटा जिला मुख्यालय स्थित एक नर्सिंग होम मेें सिक्योरिटी गार्ड था।
उसकी दो बेटियां रिया, रीतू व एक बेटा आनंद है। पत्नी रीता सिंह व मां सावित्री देवी के आंसू नहीं थम रहे हैं। कोतवाल गौरव कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।