फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

ट्रक के कुचलने से रोजगार सेवक की मौत

Thu, 05 May 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
accident
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार को एक ट्रक ने रोजगार सेवक को राैंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने बछरावां-लालगंज मार्ग पर जाम कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान घटनास्थल पर सभी ने ब्रेकर बनवाए जाने की मांग की। सूचना पर पहुंचे थानेदार ने समझा-बुझाकर लोगों का गुुस्सा शांत कराया। करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

खीरों थाना क्षेत्र के बरवलिया गांव निवासी विकेश कुमार (45) ग्राम पंचायत बरवलिया में रोजगार सेवक था। बुधवार शाम वह बरवलिया गांव के पैतृक मकान से बरवलिया तिराहे पर सड़क के किनारे बने अपने मकान पर बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही वह बछरावां-लालगंज मार्ग पर अपने मकान के सामने पहुंचा, तभी गुरुबख्शगंज की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
गुुस्साए ग्रामीणों ने बछरावां-लालगंज मार्ग जाम कर दिया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। रोजगार सेवक की मौत से पत्नी फूलमती, मां रामश्री, बेटी मोना, सोनम, बेटा राजन, रंजन में कोहराम मचा है। थानेदार बृजेश सिंह ने बताया कि ट्रक को लालगंज में पकड़ लिया गया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed