फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

टायर फटने से खंभे से टकराई कार, सूबेदार मेजर व उनकी पत्नी की मौत

Sat, 23 Apr 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
accident
बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कन्नावा गांव के निकट शनिवार शाम करीब छह बजे टायर फटने से बेकाबू हुई कार डिवाइडर से टकराई गई।
विज्ञापन

इसके बाद सीसीटीवी लगे बिजली के पोल में जा घुसी। हादसे में कार पर सवार सूबेदार मेजर और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर सूूबेदार और उनकी पत्नी को कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताते हैं कि बाराबंकी जिले में तैनात सूबेदार मेजर पत्नी संग अपने मध्यप्रदेश स्थित घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश प्रांत के रीवा निवासी हनुमानदीन शर्मा (52) शनिवार शाम अपनी पत्नी सुभद्रा शर्मा (45) के साथ कार से बाराबंकी से वापस अपने घर रीवा जा रहे थे।
हनुमानदीन शर्मा सेना में सूबेदार मेजर थे और उनकी तैनाती इस समय बाराबंकी में थी। वह कार खुद चला रहे थे। तभी कन्नावां गांव के पास अचानक कार पिछला टायर फट गया।
इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद सीसीटीवी लगे खंभे में जा घुसी। हादसे में दंपती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सेना के बाराबंकी स्थित कार्यालय में हादसे की सूचना दी। उधर, कार्यवाहक थानेदार जिबराइल अहमद का कहना है कि टायर फटने के कारण कार अनियंत्रित हुई थी।

हादसे में सूबेदार मेजर और उनकी पत्नी की मौत हो गई। मृतक के परिवारीजनों तथा उनके कार्यालय के अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। सीओ महराजगंज रामकिशोर सिंह का कहना है कि हादसे में दंपती की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed