फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

टक्कर मारने के बाद रेलिंग पर चढ़ा ट्रक, मामा-भांजा घायल

Wed, 20 Apr 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
accident
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मारने के बाद पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। टक्कर लगने से मामा-भांजे नहर में जा गिरे। इससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद राजमार्ग पर करीब आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को बाहर हटवाकर किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बछरावां-शिवगढ़ राजमार्ग पर लालगंज से हैदरगढ़ की ओर एक ट्रक जा रहा था। बछरावां कस्बे में रजबहा के पास बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मारने के बाद ट्रक पुल की रेलिंग पर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ निवासी रामेश्वर यादव (45) और उसका भांजा पोखरा निवासी अखिलेश यादव (22) नहर में गिर गए।
दोनों को किसी तरह नहर से बाहर निकाला गया और कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रजबहे में पानी न होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया।
मामा-भांजे लखनऊ जिले के निगोहां में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जहां से वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।
ट्रक चालक बांदा जिले के सिविल लाइन निवासी राजू (40) व खलासी सुरेश निवासी खागा जिला फतेहपुर बाल-बाल बच गए। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed