{"_id":"6249e65bd4067031165c5563","slug":"accident-raibaraily-news-lko624442028","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू लोडर ने हाईवे किनारे बैठे तीन लोगों को कुचला, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू लोडर ने हाईवे किनारे बैठे तीन लोगों को कुचला, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बेकाबू लोडर ने लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े तीन लोगों को कुचल दिया। इसमें महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी व भाई घायल हो गया।
यह हादसा उस समय हुआ, जब महिला बेटी के इलाज के लिए लखनऊ जाते समय वाहन का इंतजार कर रही थी। बेटी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए लोडर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के उन्नतखेड़ा गांव निवासी आरती (30) पत्नी नीरज अपने मायके हरचंदपुर क्षेत्र के प्यारेपुर गांव आई थी। उसकी बेटी पल्लवी बीमार थी।
विज्ञापन
सुबह आरती को अपनी बेटी पल्लवी (6) का इलाज कराने के लिए लखनऊ जाना था। रविवार सुबह आरती लखनऊ जाने के लिए हरचंदपुर कस्बे में हाईवे किनारे बेटी के अलावा भाई धर्मेंद्र (28) के साथ वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी रायबरेली की ओर से आ रहे बेकाबू लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने फौरन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां पर आरती की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष उरेश सिंह ने बताया कि घायल धर्मेंद्र कुमार की तहरीर पर लोडर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।