फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

ओवरटेक करने में ट्रक ने पुलिया व पेड़ में मारी टक्कर, चार घंटे ठप रहा यातायात

Sat, 07 Aug 2021 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
accident
खीरों (रायबरेली)। कस्बे में पहले से खराब ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में दूसरा ट्रक पुलिया और पेड़ से टकरा गया। इससे पेड़ सड़क की तरफ झुक गया। पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

एक जगह दोनों ट्रकों के खड़े होने से दोनों तरफ लंबा जाम लगा रहा। करीब चार घंटे आवागमन ठप रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने किसी तरह वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सेमरी-रायबरेली मार्ग पर स्थित खीरों कस्बा में शनिवार की सुबह छह बजे एक ट्रक मौरंग लादकर गुरुबख्शगंज की ओर जा रहा था। ट्रक जैसे ही थाने के गेट के पास पहुंचा, अचानक उसका टायर फट गया। इससे वह उसी जगह खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उसके बगल से निकालने के चक्कर में दूसरा ट्रक पुलिया की रेलिंग व पास में लगे पेड़ से टकरा गया, जिससे पुलिया की रेलिंग टूट गई और पास में खड़ा पेड़ सड़क पर आ गया।
दोनों ट्रकों के पुलिया पर एक साथ खड़े हो जाने से लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ को हटवाया। तब जाकर 10 बजे आवागमन बहाल हो सका।
टोल बचने के चक्कर में इधर से निकले ट्रक
खीरों कस्बा से होकर दिन भर ट्रक निकलते हैं। इससे जाम लगा रहता है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष दुर्गा सिंह राठौर, अफसर खान, सुनील शुक्ला, विनय जायसवाल, दिनेश गुप्ता का कहना है कि सेमरी-लालगंज मार्ग स्थित टोल टैक्स से बचने के चक्कर में लगभग एक हजार ट्रक सेमरी से खीरों मार्ग से निकल रहे हैं।

इससे एक तरफ सरकार का लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं तेज रफ्तार से चलने वाले इन ट्रकों से एक तरफ सड़क टूट रही है तो दूसरी ओर मार्ग दुर्घटना में लोगों की मौत हो रही है। इन ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि ओवरलोड ट्रकों को रोकना व कार्यवाही करना खनन बिभाग व परिवहन विभाग की जिम्मेदारी है। समय रहते ट्रकों को हटवाकर आवागमन बहाल करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed