{"_id":"610049e08ebc3e587254c0fd","slug":"accident-raibaraily-news-lko588754970","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर समेत कच्ची दीवार ढही, महिला समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छप्पर समेत कच्ची दीवार ढही, महिला समेत चार घायल
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र के पूरे तुला मजरे सुदामापुर गांव में खाना बनाते समय दीवार और छप्पर गिर गया। इससे महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
गांव के लोगों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल महिला व उसके पति को जिला अस्पताल भेजा गया है। जबकि दो बच्चों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।
गांव निवासी गंगा प्रसाद चंडीगढ़ में मजदूरी करता है। दो माह पूर्व लॉकडाउन में वह घर आ गया था। आर्थिक तंगी के चलते उसका मकान नहीं बन पाया। उसका परिवार एक कच्ची ईंट से बनी कोठरी की दीवार पर छप्पर रखकर जीवन यापन कर रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर उसकी पत्नी सुखरानी छप्पर के नीचे खाना बना रही थी। गंगा प्रसाद, उसकी पुत्री दिब्या (4) व बेटा कार्तिक (2) वहीं बैठे थे। अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। छप्पर भी नीचे आ गया। इससे पति-पत्नी व दोनों बच्चे मलबे में दब गए।
शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। गांव के लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर पति-पत्नी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि दोनों बच्चों का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है। एसडीएम राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर टीम भेजी गई है।