{"_id":"60f425e88ebc3e6d5570e28a","slug":"accident-raibaraily-news-lko587443237","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल की रखवाली कर रहे किसान पर गिरी दीवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल की रखवाली कर रहे किसान पर गिरी दीवार, मौत
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार को तड़के फसल की रखवाली कर रहे किसान पर दीवार गिरने से मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवारीजन पहुंचकर किसान को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे कुहुरु मजरे रालपुर गांव के रहने वाले बेनीमाधव (70) खेत में दीवार बनाकर छप्पर रखे हुए था। शनिवार रात बेनीमाधव फसल की रखवाली करने खेत गया था। छप्पर नीचे सो रहा था।
तड़के करीब 4 बजे बरसात होने लगी और तेज हवाओं का झोंका आ गया। इससे दीवार छप्पर समेत भरभराकर ढह गई। इससे बेनीमाधव मलबे में दब गया और उसकी मौत हो गई।
सुबह बेटा राम सजीवन खेत पर पहुंचा तो घटना देख दंग रह गया और रो पड़ा। थानेदार अनिल सिंह का कहना है कि दीवार गिरने के चलते में मलबे में दबकर किसान की जान गई है।