{"_id":"60d357368ebc3ecc0605be32","slug":"accident-raibaraily-news-lko583805745","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर से कुचलकर मिनी ट्रक के ड्राइवर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेलर से कुचलकर मिनी ट्रक के ड्राइवर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर हाईवे पर मीठापुर मोड़ के निकट बुधवार को तड़के एक मिनी ट्रक के ड्राइवर की ट्रेलर से कुचल कर मौत हो गई। मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
क्षेत्र मीठापुर मोड़ के निकट फतेहपुर की ओर जा रहे दोनों ट्रक करीब 4:30 बजे आपस में भिड़ गए। टक्कर के बाद दोनों ट्रक सड़क किनारे लगे मौरंग के ढेर में जा धंसे।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को मिनी ट्रक का ड्राइवर ट्रेलर के अगले हिस्से में फंसा मिला। जब तक उसे बाहर निकाला जाता उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक लाल प्रकाश शुक्ला (55) वर्ष बल्दीराय सुलतानपुर का रहने वाला है। घटना के बाद ट्रेलर के चालक परिचालक वाहन छोड़कर भाग गए। मृतक के पुत्र श्याम शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने ट्रेलर चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्जकर कार्रवाई की गई है।