{"_id":"6097ec8b8ebc3ed6bc4af5fe","slug":"accident-raibaraily-news-lko5774242112","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर हुआ हादसा, ट्रेलर व डीसीएम में भिड़ंत, दो लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर हुआ हादसा, ट्रेलर व डीसीएम में भिड़ंत, दो लोग जख्मी
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर रविवार को डीसीएम और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई। इससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया।
हादसे में डीसीएम चालक समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
एक ट्रेलर ट्रैक्टर लादकर प्रयागराज की ओर जा रहा था। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सबीसपुर गांव के निकट अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे डीसीएम में टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।
विज्ञापन
टक्कर तेज होने के कारण डीसीएम के परखच्चे उड़ गए। इससे डीसीएम का ड्राइवर पंकज कुमार निवासी उदयपुर थाना निगोहां जिला लखनऊ व एक अन्य अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रेलर का ड्राइवर मौके से भाग निकला।
वहां मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।