फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

प्रतापगढ़ में पिता को फूल देकर लौट रहा युवक खंती में गिरा

Fri, 12 Mar 2021 09:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
accident
सलोन (रायबरेली)। कोवताली क्षेत्र में गुरुवार रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक अपने पिता को फूल देने प्रतापगढ़ गया, जहां से वापस लौटते समय हादसा हो गया। उसकी मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र के अतनतपुर गोपालपुर निवासी प्रदीप पटेल फूल का व्यापार करता था। गुरुवार को युवक अपने पिता को फूल देने प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज गया था। बाइक से लौटते समय साहबगंज बाजार के समीप युवक की बाइक असंतुलित हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद युवक बाइक समेत खंती में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रेशमा और दोनों बच्चे व अन्य परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पिता जगन्नाथ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed