फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, भांजा घायल, नाराज लोगों ने किया हंगामा

Wed, 06 Jan 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
accident
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को सलोन-जायस मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से गुुस्साए लोगों ने हंगामा किया और शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बाद में अफसरों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे जमादार मजरे बहुतई निवासी इंद्रजीत (25) अपने भांजे दीपक (10) निवासी पूरे कालिका मजरे मऊ थाना डीह को साथ साइकिल से नसीराबाद क्षेत्र के चतुरपुर स्थित भट्ठे पर मजदूरी कर रही अपनी बहन को त्योहारी देने जा रहा था। बबुरी चौराहा मोड़ के पास नसीराबाद की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसमें साइकिल सवार इंद्रजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भांजा घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसा। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से नाराज परिवारीजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। थानेदार श्रीराम पांडेय ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इस पर सलोन एसडीएम दिव्या ओझा, सीओ सलोन रामकिशोर सिंह ने पहुंचकर आक्रोशित परिवारीजनों को शांत कराया। बेटे की मौत से मां सुमेरा में रोना पिटना मचा है। थानेदार का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
तीन वाहनों की टक्कर में कार सवार चार घायल
सलोन। सलोन-परशदेपुर मार्ग के शहबाजपुर के पास ट्रक-ट्रैक्टर और कार की आपस में जोरदार टक्कर से कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला है। हादसे से सड़क कई घंटे तक जाम लगा रहा। परशदेपुर की तरफ से ट्रक और कार आ रही थी, जबकि सलोन से परशदेपुर की तरफ ट्रैक्टर जा रहा था। ट्रक ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी।

इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कार पर सवार डीह थाना क्षेत्र के दिलावरपुर निवासी विजय कुमार, उसका भतीजा शिवांश उर्फ केतन, ड्राइवर राजकमल, कृष्ण देवी घायल हो गर्ई। हादसे के बाद सभी को पीएचसी सलोन पहुंचाया गया, जहां पर शिवांश और राजकमल की हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइड्रा मंगाकर सड़क के किनारे कराया गया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed