फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Accident due to fog, seven killed

कोहरा बना काल, हादस में सात की मौत

Sat, 10 Dec 2016 11:44 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 10 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Accident due to fog, seven killed
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
घना कोहरा सात लोगों के लिए शनिवार को काल बन गया। कोहरे के चलते शनिवार को फुरसतगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें पति की मौत हो गई, जबकि महिला लेखपाल घायल हो गई। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुए हादसे में दो युवकों ने दम तोड़ा।
विज्ञापन


शिवगढ़ क्षेत्र में दो किसानों की जान चल गई। भदोखर थाना क्षेत्र में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


फुरसतगंज प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के निगोहा गांव निवासी अरविंद जायसवाल (30) की पत्नी ललिता जायसवाल (25) को अभी हाल में ही लेखपाल की नौकरी मिली है। सुबह अरविंद अपनी पत्नी को बाइक से उसके तैनाती स्थल पर छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घने कोहरे के चलते रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थानेदार राम अवतार फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के खानकाह निवासी सैय्यद मो. अफसर हसन (50) पुत्र सैय्यद जमील हसन किसी काम से रायबरेली आया था। शुक्रवार रात स्कूटी से प्रतापगढ़ अपने घर जा रहा था। कोहरे की वजह से कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था।

इसके चलते तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के अस्थाई निवासी हनुमान उर्फ  संतू (45) किसानी करता था।

 

शुक्रवार रात अपना गन्ना ट्र्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर पोखरा चीनी मिल ले जा रहा था। हनुमान साइकिल से ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे चल रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल हनुमान की मौके पर ही मौत हो गई। कोहरे होने के कारण अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

 

थानेदार अरविंद सरोज का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के पूरे ज्वाला मजरे डलमऊ गांव निवासी शुभम (12) पुत्र अनिल गुप्ता शुक्रवार रात नित्यक्रिया के लिए सड़क किनारे गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे कुचल दिया।
 

गंभीर रूप से घायल शुभम की मौत हो गई। पुलिस ने बोलेरो चालक दिनेश कुमार निवासी पूरे रजऊ लालगंज को हिरासत में ले लिया। उधर, सरेनी क्षेत्र के गेगासो निवासी अमित निषाद (19) बाइक से डलमऊ की तरफ आ रहा था। गंगा पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे अमित की मौत हो गई।

 

हादसे की सूचना पर पहुंचे डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के बाबा का पुरवा मजरे रायपुर टप्पा गांव निवासी गोवर्धन (28) पुत्र पुत्तू और इसी गांव का रामजीत (22) पुत्र रामखेलावन जिला मुख्यालय किसी काम के सिलसिले में आए थे। रात में बाइक पर सवार होकर दोनों घर जा रहे थे।

रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर पकरा गिरिफ्ता गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। भदोखर थानेदार आरके सिंह, दरोगा राकेश सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लिया। थानेदार का कहना है कि ट्रैक्टर के चलते हादसा हुआ है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed