{"_id":"602185118ebc3ed64a725e2e","slug":"aadhaar-cards-not-made-for-81-thousand-children-up-to-class-eight-raibaraily-news-lko563879978","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा आठ तक के 81 हजार बच्चों के आधार कार्ड नहीं बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा आठ तक के 81 हजार बच्चों के आधार कार्ड नहीं बने
विज्ञापन
रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों के साथ ही सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं का आधार डाटा प्रेरणा पोर्टल पर आनलाइन फीड किया जाना है। बार-बार निर्देश देने के बाद भी फीडिंग का काम शत-प्रतिशत पूरा नहीं हो सका है। कुल पंजीकृत 2.66 लाख बच्चों के सापेक्ष 1.71 लाख बच्चों का आधार डाटा सत्यापित हुआ है जबकि 10 हजार से अधिक डाटा त्रुटिपूर्ण है और 81 हजार से अधिक बच्चों के आधार फीड नहीं किए गए हैं।
जिले के समस्त परिषदीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के एकत्रित आधार डाटा की इंट्री प्रेरणा पोर्टल पर ब्लाक संसाधन केंद्रों में कराई जा रही है। इसमें हो रही ढिलाई के चलते डाटा फीडिंग का काम पूरा नहीं हो सका है। जिले में कुल नामांकित बच्चों की संख्या लगभग 2.66 लाख है। बीएसए दफ्तर के आधार नोडल विनय कुमार तिवारी के अनुसार अब तक तकरीबन 1.71 लाख आधार डाटा का सत्यापन किया जा चुका है जबकि 10 हजार से अधिक आधार डाटा सत्यापित नहीं है।
यानी कि इन बच्चों की आधार फीडिंग में त्रुटियां पाई गई हैं। जिले के 81 हजार से अधिक बच्चों का डाटा उपलब्ध नहीं है। यह माना जा रहा है कि इन बच्चों के पास आधार नहीं है। हर विकास क्षेत्र में औसतन चार-पांच हजार बच्चों के आधार डाटा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
आधार फीडिंग का काम इसी महीने पूरा करना है। यह काम समय से पूरा हो सके, इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य कराया जाएगा। कहीं कोई त्रुटि न होने पाए, इसीलिए सोमवार को बचत भवन में कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी, सभी जिला समन्वयक, आधार आपरेटर, हर ब्लॉक से तीन-तीन संकुल शिक्षक शामिल हुए।
लखनऊ से आए नीरज उपाध्याय एवं सुरजीत ने आधार फीडिंग के बारे में जानकारी दी। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने त्रुटिपूर्ण डाटा को दुरुस्त करने और बच्चों के आधार जुटाने के लिए कैंप लगवाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि आधार डाटा की इंट्री, डाटा का सत्यापन एवं त्रुटिपूर्ण डाटा का पुन: प्रमाणीकरण तय अवधि में पूरा कर लिया जाए।