फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Aadhaar based registration system fails on the very first day

Raebareli News: आधार से रजिस्ट्री की व्यवस्था पहले ही दिन धड़ाम

Tue, 03 Feb 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 03 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar based registration system fails on the very first day
कलेक्ट्रेट ​स्थित निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री के लिए लगी भीड़।
रायबरेली। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सोमवार से शुरू हुए आधार आधारित रजिस्ट्री पहले ही दिन धड़ाम हो गई। आधार का सत्यापन न हो पाने के कारण उप निबंधन कार्यालय सदर में शाम पांच बजे के बाद भी क्रेताओं व विक्रेताओं की भीड़ रही। कई क्रेताओं के अंगूठे तक काम नहीं किया। बैनामा कराने के लिए पहले दिन लोगों को खूब परेशान होना पड़ा। मात्र 24 ही रजिस्ट्री हो सकी, जबकि आम दिनों में यह आंकड़ा करीब तीन गुना रहता है।
विज्ञापन


उप निबंधन कार्यालयों में रजिस्ट्री की नई व्यवस्था लागू कर दी गई। अब पूरी तरह से आधार सत्यापन के बाद ही बैनामा हो सकेगा। बैनामे के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगी। ओटीपी फीड करने के बाद ही उप निबंधन कार्यालय में ऑनलाइन दस्तावेज पहुंच जाएगा। उप निबंधन कार्यालय में बायोमीट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होती है। इसके बैनामे का काम होगा।
विज्ञापन


रजिस्ट्री दफ्तरों में नई व्यवस्था लागू होने से लोगों को बैनामा कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आधार सत्यापन न होने के कारण क्रेताओं, विक्रेताओं के साथ ही कार्यालय के स्टाफ को भी परेशान होना पड़ा। शाम पांच बजे तक दफ्तर में बैनामा कराने के लिए भीड़ लगी रही। कई लोगों के अंगूठे की बायोमीट्रिक न होने के कारण ज्यादा परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप निबंधक सदर ब्रजेश पाठक ने बताया कि पहला दिन होने के कारण ज्यादा समस्याएं आईं। बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठा लगाते ही दिल्ली स्थित केंद्रीय सर्वर से उनकी पहचान सत्यापित होने पर ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया के आगे बढ़ने की व्यवस्था है। शुरू में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन इस व्यवस्था से फर्जीवाड़े की आशंका खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed