{"_id":"683a03021218b9b019063187","slug":"a-young-man-was-cheated-of-rs-30000-by-giving-him-a-bundle-of-papers-raebareli-news-c-101-1-rai1002-134130-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कागज की गड्डी थमाकर युवक से 30 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कागज की गड्डी थमाकर युवक से 30 हजार की ठगी
Sat, 31 May 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 31 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। नई बाजार मोहल्ला स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा के बाहर दो शातिर ठग एक युवक से 30 हजार रुपये ऐंठ कर फरार हो गए। ठगों ने युवक को कागज की गड्डी थमाकर ठग लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
धनाभाद गांव निवासी पिंकू बृहस्पतिवार को कस्बे में इलाहाबाद बैंक से 30 हजार रुपये निकालने आया था। रुपये निकालकर जैसे ही वह बैंक से बाहर निकला, वहां खड़े दो अज्ञात युवकों ने उसे बातों में उलझा लिया। उन्होंने पिंकू को एक काली पॉलिथीन में बंद गड्डी देते हुए कहा कि इसमें 90 हजार रुपये हैं, जो उन्हें बैंक में जमा कराने हैं। झांसे में आकर पिंकू ने वह गड्डी पकड़ ली और अपने 30 हजार रुपये उन्हें सौंप दिए।
दोनों युवक पिंकू के साथ बैंक के अंदर भी गए, लेकिन जैसे ही वह जमा काउंटर की ओर बढ़ा, दोनों चुपचाप मौके से खिसक लिए। जब पिंकू ने काली पॉलिथीन खोली, तो उसमें रद्दी के कागज निकले। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है और कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि ठगी का मामला संज्ञान में आया है। बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से जांच की जा रही है।