फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A young man drowned while bathing in the Ganges river

Raebareli News: गंगा नदी में नहाते वक्त युवक डूबा

Fri, 28 Mar 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 28 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
A young man drowned while bathing in the Ganges river
सरेनी (रायबरेली)। सरदारगंज निर्माणाधीन पुल के पास बृहस्पतिवार दोपहर नहाने गया एक युवक गंगा नदी में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से युवक की नदी में खोजबीन कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


मल्लाही मजरे रालपुर गांव निवासी चंपू उर्फ राम प्रकाश के मुताबिक करीब 11 बजे उनका बेटा अमन कुमार (20) दोपहर करीब दो बजे निर्माणाधीन पुल के पास गंगा नदी में स्नान कर रहा था। पैर फिसलने से बेटा गहरे स्थान पर चला गया और डूबने लगा। पुल पर काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया और मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह डूब चुका था।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान कमलेश यादव व संजय मौर्य की सूचना पर नायब तहसीलदार लालगंज शिवम सिंह राठौर मौके पर आए। नायब तहसीलदार ने बताया कि गोताखोरों के माध्यम से युवक की खोजबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed