{"_id":"6838b40decaed836da063e3b","slug":"a-young-man-died-and-two-were-injured-in-a-truck-collision-raebareli-news-c-101-1-rai1002-134056-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल
Fri, 30 May 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 30 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
गुरुबख्शगंज क्षेत्र के दो सड़का गांव के पास हादसे में युवक की मौत के बाद गमगीन परिवारीजन।
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज के देदौर दो सड़का गांव के पास बुधवार देर रात करीब दो बजे सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। तीनों लोग एक बाइक से तिलक समारोह से घर लौट रहे थे।
पूरे होरी मजरे मलिकमऊ चौबारा निवासी रामेश्वर की बेटी का 28 मई को डलमऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में तिलक समारोह था। इसमें रामेश्वर का बेटा रौनक (20) गांव के अपने दोस्त विजय (23) व चंदवल निवासी राज (22) के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर गए थे। तिलक चढ़ाकर तीनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे।
बाइक रौैनक चला रहा था। उसके दोनों दोस्त पीछे बैठे थे। रास्ते में देदौर दो सड़का गांव के पास सामने से आए एक तेज रफ्तार ट्रक की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ में लौट रहे अन्य वाहनों पर सवार परिवार के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक ने विजय को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रौनक व राज का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
लोगों के मुताबिक बाइक चला रहा रौनक हेलमेट पहने हुआ था। घटना की खबर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। मांगलिक आयोजन की खुशियां मातम में बदल गईं। गुरुबख्शगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।