{"_id":"694eea8462f98800c50a83b3","slug":"a-young-girl-on-her-way-home-from-school-was-hit-by-the-vande-bharat-train-and-died-raebareli-news-c-101-1-slko1031-147679-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: स्कूल से घर जा रही बच्ची वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: स्कूल से घर जा रही बच्ची वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई, मौत
Sat, 27 Dec 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज रेलखंड पर शुक्रवार शाम करीब छह बजे रेल पटरी पार करते समय वंदे भारत ट्रेन की चपेट आकर स्कूल से घर जा रही तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की देखभाल करने वाली महिला (आया) भी घायल हो गई। हादसे की खबर से परिजनों मे रोना पीटना मच गया। जीआरपी हादसे की जांच कर रही है।
बछरावां कस्बे के आजाद नगर निवासी पूनम की बेटी वाणी (3) बछरावां कस्बे के पटेल नगर के प्री-नर्सरी स्कूल में पढ़ती थी। पटेल नगर की रहने वाली गुड्डी (41) आया के रूप में बच्ची की देखभाल करती थीं। प्री नर्सरी शाम तीन बजे से शाम छह बजे तक चलता है। आया गुड्डी शाम छह बजे वाणी को पैदल लेकर घर जा रही थीं। भार्गव भाटिया मोहल्ले के पास गेट संख्या 175बी पर रेल ट्रैक पार करते समय वंदे भारत ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आकर बच्ची और आया गंभीर रूप से घायल हो गईं। ट्रेन प्रयागराज से लखनऊ की तरफ जा रही थी। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी बछरावां पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने वाणी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गुड्डी को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बछरावां कस्बे के रहने वाले भुल्लन की बेटी पूनम का विवाह खीरों क्षेत्र के नीरज के साथ छह वर्ष पहले हुआ था। पूनम को बेटी वाणी हुई। कुछ दिनों बाद दोनों में मतभेद हो गया। एक वर्ष से वाणी अपनी मां पूनम के साथ अपने नाना बछरावां कस्बे के भुल्लन के घर पर रहती थी। वाणी की मौत से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। जीआरपी थाना बछरावां के चौकी प्रभारी एसके राय ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।