फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A scuffle broke out between attendants and guards at the women's hospital, and a pregnant woman was discharged

Raebareli News: महिला अस्पताल में तीमारदारों और गार्डों में नोकझोंक, गर्भवती डिस्चार्ज

Mon, 08 Jun 2026 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
A scuffle broke out between attendants and guards at the women's hospital, and a pregnant woman was discharged
सुबह जिला महिला अस्पताल के गेट पर गार्ड से हुए विवाद के बाद गर्भवती महिला को डिस्चार्ज कराकर ले
रायबरेली। जिला महिला अस्पताल में रविवार को तीमारदारों और सुरक्षा गार्डों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर परिजनों ने गर्भवती महिला को अस्पताल से डिस्चार्ज करा लिया। महिला को सिजेरियन प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि सुबह ऑपरेशन से पहले उन्हें अस्पताल के मुख्य गेट से अंदर नहीं जाने दिया गया। मामले में डीएम से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन



मुंशीगंज क्षेत्र निवासी मनीष त्रिपाठी ने अपनी बहू प्रियांशी को शनिवार शाम जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। प्रियांशी का सिजेरियन प्रसव रविवार सुबह करीब नौ बजे होना तय था। इसी दौरान परिवार के कुछ लोग अस्पताल के मुख्य गेट से अंदर जाने लगे, लेकिन गार्डों ने उन्हें रोक दिया। परिजनों का आरोप है कि सिजेरियन प्रसव की जानकारी देने के बाद भी उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन



विवाद बढ़ने पर तीमारदारों और गार्डों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। परिजनों ने गार्डों पर महिलाओं के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। हंगामे के चलते अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। बाद में परिवार के लोग गर्भवती महिला को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मनीष त्रिपाठी का कहना है कि गार्डों का व्यवहार बेहद आपत्तिजनक था। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। उन्होंने डीएम से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। सीएमएस डॉ. निर्मला साहू ने बताया कि दो से अधिक लोग अस्पताल के अंदर प्रवेश करना चाह रहे थे, इसलिए गार्डों ने उन्हें रोका था।


मामले को शांत करा दिया गया था। उन्होंने कहा कि परिवार के लोग अपनी इच्छा से मरीज को लेकर चले गए। शहर कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed