{"_id":"5fad89b18ebc3e9b9c28f3c1","slug":"a-pair-and-special-train-will-run-in-view-of-festivals-raibaraily-news-lko5499578151","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों को देखते हुए चलेगी एक जोड़ी और स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों को देखते हुए चलेगी एक जोड़ी और स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या में इजाफा होने वाला है। अब एक और गाड़ी इस रूट से होकर गुजरेगी। यह एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन हफ्ते में दो दिन चलेगी। दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए यह ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है, जिससे यात्रियों को पटना और नई दिल्ली के बीच सफर करने का मौका मिल सकेगा।
लॉकडाउन के बाद से बंद हुई ट्रेनों का संचालन सितंबर महीने में शुरू हुआ था। धीरे-धीरे सात जोड़ी ट्रेनें चलने लगीं। अब एक जोड़ी और ट्रेन मिल गई है। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि इसे फेस्टिवल स्पेशल के रूप में चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 04003 पटना से नई दिल्ली तक और गाड़ी संख्या 04004 नई दिल्ली से पटना तक जाएगी।
दोनों ट्रेनें हफ्ते में दो दिन चलेंगी, जो कि रायबरेली में सोमवार और शुक्रवार को गुजरेंगी। इनमें पटना से आने वाली गाड़ी रात 10.50 बजे और नई दिल्ली से आने वाली ट्रेन सुबह 4.03 बजे रायबरेली पहुंचेगी। फिलहाल इन ट्रेनों को 25 नवंबर तक चलाने का फैसला लिया गया है। कुंदनगंज-गंगागंज रेल खंड में हुए दोहरीकरण के कारण प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटलॉकिंग कार्य कराने के लिए जिन तीन जोड़ी ट्रेनों को डायवर्ट किया गया था।
विज्ञापन
वे सभी फिर से रायबरेली होकर चलने लगी हैं। एक हफ्ते पहले 03307 धनबाद-फिरोजपुर कैंट, 03308 फिरोजपुर कैंट-धनबाद, 02875 पुरी-नई दिल्ली, 02876 नई दिल्ली-पुरी, 02355 पटना-जम्मू तवी, 02356 जम्मू तवी-पटना को डायवर्ट किया गया था। बुधवार को ट्रेनें वापस अपने मार्ग से चलने लगीं। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि सभी गाड़ियां समय से चल रही हैं।