फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A kutcha house collapsed, five injured

Raebareli News: कच्चा मकान ढहा, पांच घायल

Tue, 12 Aug 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 12 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
A kutcha house collapsed, five injured
रायबरेली। भोजपुर ग्राम पंचायत के जदईखेडा गांव में रविवार रात कच्चा मकान गिर गया। घटना में पांच लोग घायल हो गए। इसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव निवासी मंगली परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते हैं। रविवार रात करीब नौ बजे कच्चा मकान भरभरा कर गिर पड़ा। घटना में मंगली मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पुत्री शारदा, भांजे विजय कुमार, बहन कमला देवी, रामरानी को मामूली चोट आई। मंगली को गंभीर अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरेनी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व टीम ने मौका मुआयना किया। कानून गो संजय दुबे व लेखपाल अनुप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट लगा दी गई है। पीड़ित परिवार को अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed