{"_id":"6879525a99211257310a5c6e","slug":"a-girl-died-in-a-collision-with-a-tractor-raebareli-news-c-101-1-slko1031-137286-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवती की मौत
Fri, 18 Jul 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। हीरा का मठ मजरे अक्षई गांव में बृहस्पतिवार शाम ट्रैक्टर की टक्कर लगने से युवती की मौत हो गई। उनका डेढ़ साल का भतीजा बच गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
गांव निवासी राम प्रसाद यादव के मुताबिक बेटी संगीता (20) शाम 4.30 बजे भतीजे को लेकर घर के पास टहला रही थीं। इसी दौरान गांव का युवक ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर की टक्कर से संगीता गंभीर रूप से घायल हो गई। गनीमत रही कि उनका भतीजा बच गया।
परिजनों ने संगीता को सीएचसी शिवगढ़ पहुंचाया, जहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रेमशरण ने उसे मृत घोषित कर दिया। संगीता की मौत से पिता व मां प्रेमलता के आंसू नहीं थम रहे हैं। शिवगढ़ थाना प्रभारी विंध्य विनय रावत ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।